“नशे को ना, जीवन को हाँ!” ✊
नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के वास्तुकला एवं योजना संकाय में 7 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्ति विषय पर तीन प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। तीनों नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों, युवा जीवन, परिवार एवं समाज पर इसके प्रभाव तथा नशामुक्त जीवन के महत्व को संवेदनशील और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपनी अभिनय प्रतिभा और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से यह संदेश दिया कि युवा शक्ति की ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि शिक्षा, कला, सृजन और सकारात्मक बदलाव में होनी चाहिए।
कार्यक्रम संकाय की अधिष्ठाता डॉ. वंदना सहगल एवं विभागाध्यक्ष प्रो. रितु गुलाटी के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समन्वय का दायित्व कलाकार एवं असिस्टेंट प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने निभाया। नाट्य प्रस्तुतियों के निर्णायक मंडल में नेहा श्रीवास्तव (AKTU), युवा नाट्यकर्मी श्री शुभम तिवारी एवं कला एवं रंगमंच विशेषज्ञ श्री गिरीश पांडेय शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल कलाम और नव्या अग्रवाल ने किया ।
"नशे के विरुद्ध जागरूकता का सशक्त संदेश"