Megamenu

Back to Event Page
📅 07 JULY 2026

24वें दीक्षांत समारोह में महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण

माननीया कुलाधिपति एवं राज्यपाल, श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय का 24वाँ दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर आईओसीएल के चेयरमैन श्री अरविंदर सिंह साहनी जी मुख्य अतिथि के रूप में तथा मा० मंत्री, प्राविधिक शिक्षा श्री आशीष पटेल जी एवं प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा डॉ. एम.के.एस. सुन्दरंजी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

कुलपति प्रो. जे.पी. पांडेय जी ने विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। समारोह में 62,537 विद्यार्थियों को उपाधि, 83 मेधावियों को पदक तथा 53 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

इस अवसर पर वास्तुकला एवं योजना संकाय (FOAP) द्वारा प्रकाशित महत्वपूर्ण पुस्तकों—"Courtyard Houses of Uttar Pradesh" , Construction and Demolition Waste as Low-cost and Sustainable Material तथा "SDG Initiatives of Dr. AKTU"—का भी गरिमापूर्ण लोकार्पण किया गया। ये प्रकाशन विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals - SDGs) के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय एवं संकाय के लिए गर्व का विषय है।

उत्तर प्रदेश की माननीया राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, अन्य विशिष्ट अतिथियों तथा सैकड़ों छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति में वास्तुकला एवं योजना संकाय (FOAP) के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के कुलगीत एवं राष्ट्रगान की भावपूर्ण एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर समारोह को गरिमामय, भव्य एवं अविस्मरणीय बना दिया।

वास्तुकला एवं योजना संकाय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं, सहयोगी कलाकारों, समन्वयकों तथा पुस्तक के लेखकों, संपादकों एवं प्रकाशन से जुड़े सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलमय शुभकामनाएँ।

"प्रतिभा जब समर्पण से जुड़ती है, तब केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रेरणा का इतिहास रचती है।"